मलिहाबाद: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मलिहाबाद में अलग-अलग जगह पर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मलिहाबाद में अलग-अलग जगह पर लोगों को जागरूक किया गया। जानकारी दी गई की टीम ने लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया और उनसे अपील की कि वह अपने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी इसको लेकर जागरूक करें। लोकतंत्र के महापर्व में सभी से शामिल होने की अपील की गई।