मलिहाबाद: बाजारखाला थाना क्षेत्र में पत्रकार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
बाजार खाला थाना अंतर्गत क्षेत्र में दबंगों के द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया। गंभीर हालत में पत्रकार कवि तिवारी का इलाज अस्पताल में जारी है। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। दबंग के द्वारा हमला किए जाने के बाद घायल अवस्था में पत्रकार को अस्पताल ले जाया गया था।