#प्रयागराज: राहुल गांधी का 8 अगस्त का छात्र संवाद कार्यक्रम रद्द, ग्राउंड बुकिंग निरस्त!
--------------------- 6 अगस्त 2026---=----------------
#प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में प्रस्तावित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम फिलहाल संकट में पड़ गया है। कार्यक्रम के लिए की गई ग्राउंड बुकिंग को केपी ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है। ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए।
#पत्र में यह भी कहा गया कि लगातार बारिश के कारण मैदान की स्थिति खराब होने की आशंका है। यदि मैदान क्षतिग्रस्त होता है तो उसे दोबारा तैयार करने में समय और अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता होगी। इसी वजह से पहले दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई है तथा कांग्रेस द्वारा जमा कराई गई धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
#इस निर्णय के बाद कांग्रेस नेताओं में हलचल तेज हो गई है। पार्टी की केंद्रीय विधि टीम और स्थानीय नेता कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट एवं प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। कांग्रेस की ओर से अब आगे की रणनीति और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंथन जारी है।
#RahulGandhi #Prayagraj #Congress #StudentDialogue #KPCollege #BreakingNews #UttarPradesh #Politics #Education #LiveNews~~~~~~~|\| #गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार