BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
दिल्ली-एनसीआर में ट्रेनों और फ्लाइटों को रद्द किए जाने पर भी भाकियू ने विरोध जताया। दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने रद्द की गई सेवाएं बहाल करने और लोगों को अपनी बात रखने का मौका देने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने बताया कि राकेश टिकैत के निर्देश पर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। धरने में जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Baghpat, Bagpat | Oct 10, 2026