पटना ग्रामीण: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते, भाजपा के नीरज कुमार को हराया; आरजेडी तीसरे स्थान पर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों से जीत हासिल की। कुल 31 राउंड में गिनती होनी थी लेकिन बाद में एक राउंड और बढ़ गया। 32 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें 64151 वोट आए।