डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० विमल कुमार के असामयिक निधन पर आज समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
उनके असामयिक निधन से जिला प्रशासन एवं नगर परिषद डेहरी को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में उपस्थित जिला पदाधिकारी ने उनके दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व० विमल कुमार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से किया। उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
1 views | Patna, Bihar | Aug 3, 2026