कोटड़ी: कोटडी कस्बे में मकान में लगी आग से तीन ट्रॉली ज्वार का चारा और लकड़ियां जलकर हुईं राख
Kotri, Bhilwara | Nov 11, 2026 ### मकान में लगी आग से तीन ट्रॉली ज्वार का चारा और लकड़ियां जलकर राख **कोटड़ी।** कस्बे की चामुंडा माता की गली में सोमवार को लाली देवी पत्नी भैरूलाल माली के मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान में रखा करीब तीन ट्रॉली ज्वार का चारा, लकड़ी के गट्ठर, 20 सिंचाई पाइप और दो प्लास्टिक के ड्रम जलकर राख हो गए। आग लगने से पशुओं के लिए रखा चारा भी नष्ट हो गया।