हथुआ: ABVP आंदोलन का असर, जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने बदला परीक्षा केंद्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), हथुआ इकाई के जोरदार आंदोलन के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा प्रशासन ने छात्रों की मांग को स्वीकार करते हुए परीक्षा केंद्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। अब गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ के छात्रों का परीक्षा केंद्र कमला राय कॉलेज होगा, जिससे छात्रों में खुशी की लहर है।