भलेई कॉलेज को बहाल करने की मांग तेज, 7 दिन का अल्टीमेटम; 9 जुलाई को चक्का जाम की चेतावनी
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चंबा, 30 जून 2026
जिला चंबा की ग्राम पंचायत भलेई के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने राजकीय महाविद्यालय भलेई को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर कॉलेज को दोबारा शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 9 जुलाई 2026 को भलेई-चंबा मुख्य सड़क पर शांतिपूर्ण चक्का जाम किया जाएगा।
👇ग्रामीणों का क्या कहना है
#BhaleiCollege #SaveBhaleiCollege #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #HigherEducation #Students #Education #RoadBlock #ChakkaJam #BreakingNewsUpdate
Chamba, Chamba | Jun 30, 2026