गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के शेरघाटी थाना पुलिस ने टॉप 10 अपराधी को किया गिरफ्तार,50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह गिरफ्तार।
गया के शेरघाटी थाना पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। शेरघाटी अनुमंडल के एएसपी राम दास ने बताया की गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध हत्या सहित कई प्राथमिकी दर्ज है। विभिन्न कांडो में यह फरार था।टिकारी ले बेलहड़िया गांव में आने की सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया हैं।