गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने चुनाव की तैयारियो को लेकर की समीक्षा,दिए कई दिशा–निर्देश।
गया लोकसभा में 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव के शांतिपूर्ण,भयमुक्त,निष्पक्ष और स्वच्छ संपन्न कराने को लेकर बुधवार की देर रात एसएसपी आशीष भारती ने पुलिस लाइन केंद्र में समीक्षा की गई। पुलिस लाइन केंद्र में चुनाव को लेकर पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति तथा चुनाव से संबंधित तैयारियो को समीक्षा की गई।