12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल अमरवाड़ा में भव्य आयोजन
=============================================================
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल अमरवाड़ा में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 105 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिभागियों का टोल फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीकरण भी कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन आयुष विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।
85 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026