पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने दो शराब तस्करों सहित दो शराबियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस दो शराब तस्कर सहित दो शराबियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार तस्करो व शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन तस्करो व शराबियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा जब तक शराब तस्करी थाना क्षेत्र से बंद नही हो जाता है।