विधायक डी. एस. ठाकुर ने घटाला के समीप निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण, बरसात में मिलेगी लोगों को राहत
डलहौजी। भलेई प्रवास के दौरान डलहौजी के विधायक डी. एस. ठाकुर ने ढाडू-सलोड़ी सड़क पर गांव घटाला के समीप विधायक क्षेत्र विकास निधि से निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया।
विधायक ने कहा कि पुलिया के निर्माण से बरसात के दिनों में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
🎤 Live: Suneel Pahadi
📰 Pahadi News – सुनील पहाड़ी
#PahadiNews #SuneelPahadi #DSThakur #Dalhousie #Bhलेई #Ghatala #Salooni #HimachalNews #DevelopmentWork #PublicInterest
Chamba, Chamba | Nov 12, 2026