बेंगाबाद: गिरिडीह कॉलेज ने जीता विनोवा भावे विश्वविद्यालय का इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट
विनोवा भावे विश्वविद्यालय के द्वारा गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में चल रहे इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर गिरिडीह कॉलेज ने कब्जा जमा लिया। आयोजको ने रविवार को 4 बजे इसकी जानकारी दी।बताया गया कि आनंदा कॉलेज हजारीबाग को हराकर गिरिडीह कॉलेज ने खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को फाइनल मुकाबला गिरिडीह कॉलेज और आनंदा कॉलेज के बीच हुआ।