प्रतापगढ़: एएसपी प्रशांत राज ने के पी कॉलेज सहित टीजीटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजित टीजीटी परीक्षा को निष्पक्ष व नकलविहीन संपन्न कराने हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज ने के.पी. कॉलेज, एम.डी.पी.जी. कॉलेज और आत्रेय अकादमी समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व फ्रिस्किंग का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर कानून-व्यवस्था सामान्य और परीक्षा शांतिपूर्ण पाई गई।