उधवा: दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के इस्माइल टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत इस्माइल टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए व्यंजन संबंधी चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और सीखने की रुचि को बढ़ावा देना था।