#बालाघाट
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत वारासिवनी में जागरूकता शिविर आयोजित
कारीगरों को उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिजाइनिंग, मार्केटिंग और बैंकिंग सुविधाओं की दी गई जानकारी, करीब 100 विश्वकर्माओं ने लिया भाग
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 25 नवंबर 2026 को वारासिवनी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम परिसर, एफसीआई गोदाम के सामने, रामपायली रोड वारासिवनी में आयोजित इस शिविर में जिले के करीब 100 विश्वकर्माओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती प्रीति मर्सकोले, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बालाघाट के जिला अग्रणी प्रबंधक प्रतिनिधि श्री नितेश मेश्राम, केनरा बैंक वारासिवनी के शाखा प्रबंधक श्री प्रणीत दीक्षित, उद्यमिता विकास केंद्र सेडमैप बालाघाट के जिला समन्वयक श्री सुनील कुमार धोके, ग्रामोद्योग के सहायक संचालक श्री एस.के. डेकाटे, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम वारासिवनी के प्रभारी अधिकारी श्री एस.के. आजाद तथा रेशम विभाग के फील्ड ऑफिसर श्री विजय नंदनवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक एवं मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के नोडल अधिकारी श्री सुजीत घोष थे।
शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें उत्पादों की पैकेजिंग, डिजाइनिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग की रणनीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सुविधाओं, ऋण प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कारीगरों को उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुरूप मूल्य निर्धारण करने, उद्यमिता कौशल विकसित करने तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रशिक्षण की उपयोगिता की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना, उनके उत्पादों को बेहतर पहचान दिलाना तथा उन्हें वित्तीय एवं व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के अवसर उपलब्ध कराना था। शिविर में लगभग 100 विश्वकर्माओं की सहभागिता रही।
#CMMadhyaPradesh #PMVishwakarma #minmpmsme #JansamparkMP #mp_rural
25 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026