आबू रोड: आबूरोड के खडात ग्राम पंचायत में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
आबूरोड में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत खडात के श्मशान घाट भूमि, नदी किनारे आज ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपखंड अधिकारी रामस्वरूप जौहर ने किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।