बाह: पिनाहट में चंबल डाल नहर परियोजना के राजस्थान बॉर्डर तक विस्तार की मांग तेज
चंबल नदी से निकलने वाली चंबल डाल नहर परियोजना का पिनाहट से इटावा तक विस्तार होने के बावजूद, इसके राजस्थान बॉर्डर तक न पहुंचने से किसान परेशान हैं। पिनाहट से करकोली तक इस नहर से किसान अपनी सैकड़ों बीघा बंजर जमीन को सिंचित कर अच्छी फसल पैदा कर रहे हैं। लेकिन करकोली के आगे पलोखरा, पापरी नागर, मेदीपुरा, बरेंडा, रेहा और तासौड़ गांवों तक यह नहर नहीं पहुंच पा रही