बाह: गुढ़ा में 17 वर्षीय किशोरी की सुसाइड मामले की विवेचना करने ट्रैक्टर से पहुंची पुलिस
खेड़ा राठौर के गुढ़ा गांव में 4 अगस्त को एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद मामले की विवेचना के लिए थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह और उप निरीक्षक अनिल सिंह थाना खेड़ा राठौर मौके पर पहुंचे। गांव तक जाने का रास्ता खराब होने और कीचड़ से भरा होने के कारण अधिकारियों को ट्रैक्टर से गांव जाना पड़ा।