बाह: बटेश्वर यमुना में स्नान के दौरान पांच दोस्तों में से एक डूबा, दूसरे दिन शव मिला
बटेश्वर में सोमवार को स्नान करने आए पांच दोस्तों के समूह में एक युवक, 22 वर्षीय आकाश उर्फ अक्कू जैन, यमुना नदी के तेज बहाव में डूब गया। घटना उस समय हुई जब शाम करीब साढ़े 6 बजे ये सभी दोस्त नागेश्वर घाट पर नशे की हालत में स्नान कर रहे थे। स्थानीय गोताखोर अनिल और डी गोश्वामी ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए चार दोस्तों को तो सुरक्षित निकाल लिया।