बाह: पिढ़ौरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी को जेल भेजा
थाना पिढ़ौरा पुलिस ने 15 दिन पहले एक गांव से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले युवक को राजस्थान से बरामद कर जेल भेज दिया है। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को उसी गांव के 22 बर्षीय युवक ने 4 अगस्त को बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया था।