बाह: नगला दलेल में 4 दिन पूर्व किशोरी के साथ हुई घटना पर सांसद राजकुमार चाहर ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला दलेल में किशोरी के साथ हुई घटना में मृत्यु के बाद, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर उनके आवास पर पहुंचे। सांसद ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।