बाह: उटगन नदी का जलस्तर बढ़ने से पिनाहट से फतेहाबाद जाने वाला पुल पानी में डूबा, आवागमन बंद
पिनाहट क्षेत्र में उटगन नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते जल स्तर के कारण पिनाहट के गांव सेरब को फतेहाबाद क्षेत्र से जोड़ने वाले पुल पर पानी बहने लगा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।स्थानीय प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत कार्यवाही की है और पुल पर आवागमन को रोक दिया गया है।