हमीरपुर: मौदहा नगर में बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा दुकान से खरीदे गए दूध में थक्का जमने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिया सैंपल
मौदहा नगर में बैंक शाखा प्रबंधक ने एक किराने की दुकान से दूध लिया और घर में जैसे ही वह दूध चाय बनाने के लिए भगोने में डाला गया तो वह तुरंत थक्कों में बदल गया। इससे बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान में पहुंचकर दुकान में मौजूद दूध का सैंपल लिया है।