हमीरपुर: स्वासा गांव के पास राठ मार्ग में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल
स्वासा गांव के पास बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ललपुरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल भेजा है। ललपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वासा गांव के पास बाइक सवारों को टक्कर मार देने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार घायल युवकों को सदर अस्पताल भेजा