हमीरपुर: मुख्यालय के पुराना एआरटीओ ऑफिस के पास लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर में लगी आग डेढ़ घंटे बत्ती गुल रही
गर्मी आते ही ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल उठा जिससे लगभग डेढ़ घंटे बिजली गुल रही, किसी तरह आग पर काबू पाया गया। देर रात मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।