लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई
12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीसराय के प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक हुई। शनिवार की संध्या 5,5 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसारबैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने की।