Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
DPROSheohar
अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी के बहकावे में न आए।
Sheohar, Bihar
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी के बहकावे में न आए।
Sheohar, Bihar | Sep 21, 2026
दिनांक-19.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर जिले के किसानों को कृषि विभाग की वर्तमान योजनाओं और नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से, 19 सितंबर 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शिवहर में आत्मा (ATMA) के तत्वावधान में 'किसान-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के सभी पांच प्रखंडों— शिवहर, डुमरी कटसरी, पिपराही, पुरनहिया एवं तरियानी— से आए 100 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिकों ने किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, उन्नत बीजों के चयन, समेकित कीट प्रबंधन (IPM) और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा पूछी गई फसल संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही वैज्ञानिक समाधान किया। विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज अनुदान योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन और कृषि यंत्रीकरण योजना के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण (DDAE) ने आधुनिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि किसान हैप्पी सीडर, जीरो टिलेज, थ्रेसर और पावर टिलर जैसे कृषि यंत्रों पर 50 से 80 प्रतिशत तक का सरकारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए डीबीटी (DBT) पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई गई। मिट्टी की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए सहायक निदेशक रसायन (ADC) ने मिट्टी जांच के महत्व और संतुलित उर्वरक के उपयोग पर बल दिया, साथ ही नकली खाद और बीज की पहचान करने के व्यावहारिक तरीके भी साझा किए। किसानों को व्यावसायिक खेती की ओर मोड़ने के लिए उप परियोजना निदेशक आत्मा (Dy. PD ATMA) ने कृषक उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़ने के फायदे बताए। उन्होंने आत्मा योजना के तहत संचालित होने वाले प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान गोष्ठी और किसान पुरस्कार योजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में किसानों ने अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और इस ज्ञानवर्धक पहल के लिए कृषि विभाग का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और आत्मा के अन्य कर्मी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sheohar, Bihar | Sep 19, 2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर दिनांक : 19.09.2026 सेवा संकल्प एवं कायाकल्प कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं चयनित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के उद्देश्य से श्रीमति प्रतिभा रानी, जिला पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में प्रखंडवार चयनित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायतों से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अंतर्गत आँगनवाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार एवं नव-निर्माण, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर भवन का जीर्णोद्धार, शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों का जीर्णोद्धार, चाहरदिवारी निर्माण, नए कक्षा का निर्माण आदि से संबंधित चयनित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की एक-एक कर समीक्षा की गई। संबंधित प्रखंड एवं विभागीय पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान भौतिक स्थिति एवं किस योजना मद से इसका निर्माण किया जाना है, के संबंध में बारिकी से अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प' कार्यक्रम से संबंधित सभी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। परिसम्पत्तियों का रंग रोग़न, बुनियादी मरम्मती का कार्य दीपावली से पूर्व कर लेने का निदेश दिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित स्थलों का नियमित स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखें। कार्य केवल कागजी रूप से पूर्ण नहीं हो, बल्कि धरातल पर उसका स्पष्ट एवं सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देना चाहिए। प्रत्येक योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं सेवा केंद्रों का वास्तविक कायाकल्प सुनिश्चित करना होना चाहिए। समीक्षा के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया— 1. विभागीय निदेश के आलोक में प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता के साथ त्रुटि रहित चयन । 2. चयनित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना। 3. कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना। 4. निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करना। 5. संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नियमित स्थल निरीक्षण करना। 6. कार्य प्रारंभ होने से पूर्व एवं कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफी/दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना। दस्तावेजीकरण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 7. संबंधित विभागों एवं प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण करना। 8. योजनाओं के क्रियान्वयन में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं जन-सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता देना। 9. पूर्ण योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराना तथा उनकी उपयोगिता सुनिश्चित करना। 10. प्रत्येक योजना की प्रगति से जिला स्तर पर नियमित रूप से अवगत कराना। जिला पदाधिकारी ने कहा कि 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प' कार्यक्रम केवल निर्माण अथवा जीर्णोद्धार तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों को बेहतर, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि योजनाओं के चयन से लेकर उनके क्रियान्वयन एवं पूर्णता तक प्रत्येक स्तर पर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कार्य करें। जहां कहीं भी स्थानीय स्तर पर समस्या उत्पन्न हो रही हो, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकतानुसार जिला स्तर से समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड एवं विभाग अंतर्गत चयनित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी रखें। निर्धारित समय-सीमा का अनुपालन नहीं करने अथवा कार्य में लापरवाही बरतने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प" कार्यक्रम के माध्यम से जिले में सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं जनोपयोगी स्थलों को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ, आकर्षक एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करते हुए चयनित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके।
Sheohar, Bihar | Sep 19, 2026
दिनांक-18.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। ---- जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 को लेकर बैठक संपन्न, प्रतियोगिता की तिथियों में हुआ संशोधन। ▪️ निबंधन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित, जल्द जारी होंगी प्रतियोगिता की नई तिथियां ▪️ जिले के तीन प्रमुख केंद्रों पर होगा खेलों का भव्य आयोजन ---- जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आज दिनांक-18.09.2026 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 की आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने और आगामी खेल प्रतियोगिता की रूपरेखा व तैयारियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। कतिपय कारणों से वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के आयोजन की नई (संशोधित) तिथियों की घोषणा जल्द ही एक अलग सूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी संबंधित विद्यालयों, खेल संस्थानों एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निर्देश देते हुए अपील की है कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना निबंधन (Registration) हर हाल में 25 सितंबर, 2026 तक सुनिश्चित कर लें। निर्धारित तिथि के बाद निबंधन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस भव्य वार्षिक खेल प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिले में तीन प्रमुख आयोजन स्थलों का चयन किया गया है, जहाँ शतरंज, कबड्डी, साईकलिंग, अथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, खो - खो, टेबल टेनिस, योग आदि विधाओं का आयोजन होगा: 1. नवाब हाई स्कूल, शिवहर 2. समाहरणालय मैदान , शिवहर 3. खेल भवन, शिवहर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद शिवहर को निदेशित किया गया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी मैदानों को दुरुस्त करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चयनित सभी आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं ससमय दुरुस्त कर ली जाएं। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, उपाधीक्षक (खेल), निदेशक (एन ई पी), पुलिस उपाधीक्षक सहित जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने जिले के सभी युवाओं और छात्र-छात्राओं से इस खेल महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और 25 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अपना निबंधन कराने का आह्वान किया है।
Sheohar, Bihar | Sep 18, 2026
आज दिनांक 18.09.2026 को उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा उच्च विद्यालय, कुशहर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, आधारभूत संरचना और परिसर के रखरखाव का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए और दिशा-निर्देश जारी किए गए: 1. छात्रों से सीधा संवाद एवं मूल्यांकन: उप विकास आयुक्त महोदय ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास (Smart Class) के संबंध में बच्चों से सीधा फीडबैक लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने पठन-पाठन की स्थिति के बारे में भी बच्चों से विस्तार से बातचीत की। बच्चों के ज्ञान के स्तर को परखने के लिए उनसे विषयवार (Subjectwise) सवाल भी पूछे गए। 2. परिसर और सुविधाओं का जायजा: शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। 3. प्रधानाध्यापक को निर्देश: विद्यालय की व्यवस्था में पाई गई कमियों को त्वरित गति से दूर करने के लिए प्रधानाध्यापक (Principal) को सख्त निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, खेल मैदान में उगी अत्यधिक घास को तुरंत हटाने का भी स्पष्ट निर्देश दिया गया ताकि बच्चों को खेलने में सुविधा हो सके। जिला प्रशासन विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और स्वच्छ परिसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।
Sheohar, Bihar | Sep 18, 2026
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, शिवहर दिनांक: 18.09.2026 श्रीमति प्रतिभा रानी, जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, शिवहर का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं, कम्प्यूटर कक्ष, विद्यालय परिसर, शौचालय, कम्प्यूटर लैब तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की कक्षा-वार समय-सारणी (क्लास रूटीन) की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्षा के लिए सुव्यवस्थित रूटीन तैयार किया जाए तथा उसी के अनुरूप नियमित रूप से पठन-पाठन कराया जाए। सभी शिक्षक निर्धारित समय पर अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहें और प्रत्येक विषय की पढ़ाई सुनिश्चित करें। कक्षा-संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही गई। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में प्रतिदिन समयबद्ध एवं अनुशासित तरीके से प्रार्थना सभा आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, सुविचार, सामान्य ज्ञान, समाचार-वाचन, स्वच्छता, अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाए। विद्यार्थियों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। कम्प्यूटर लैब के निरीक्षण के क्रम में कक्ष में फैली गन्दगी को देख कर महोदया काफी नाराज़ हुईं। डी पी पो शिक्षा को 24 घण्टे के भीतर कक्ष एवं कम्प्यूटर मशीन की साफ सफाई कराते हुए इसे नियमित रूप से संचालित करने तथा सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार व्यावहारिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखे जाएँ और कम्प्यूटर कक्षा केवल औपचारिकता बनकर न रहे। विद्यार्थियों को बुनियादी डिजिटल ज्ञान एवं कम्प्यूटर के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को निम्नलिखित निर्देश दिए— 1. कक्षा-वार एवं विषय-वार रूटीन तैयार कर उसका अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 2. विद्यालय में प्रतिदिन निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित प्रार्थना सभा आयोजित की जाए। 3. कम्प्यूटर कक्षा का नियमित संचालन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। 4. शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समय पर और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। 5. कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष शैक्षणिक सहायता की व्यवस्था की जाए। 6. विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। 7. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाए। इस निरीक्षण के क्रम में सभापति, नगर परिषद, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिया गया।
Sheohar, Bihar | Sep 18, 2026
दिनांक – 18.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आज आदर्श मध्य विद्यालय, शिवहर में संचालित बौद्धिक दिव्यांग/श्रवण बाधित दिव्यांग संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने केंद्र में बौद्धिक दिव्यांग/ श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विशेष शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण-सहायक सामग्री, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोग, संबंधित अभिलेखों तथा केंद्र की समग्र कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने संसाधन केंद्र में उपस्थित बी आर पी (दिव्यांगजन) को निर्देश दिया कि दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र से जुड़े प्रत्येक पात्र बच्चे के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक विकास की सतत निगरानी की जाए। बच्चों एवं उनके अभिभावकों से नियमित संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। जिला पदाधिकारी ने केंद्र की साफ-सफाई, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को केंद्र का नियमित अनुश्रवण करने तथा उपलब्ध सरकारी सुविधाओं एवं संसाधनों का शत-प्रतिशत लाभ दिव्यांग बच्चों तक पहुँचाना सुनिश्चित करने को कहा। इस निरीक्षण के क्रम में सभापति, नगर परिषद शिवहर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य कार्य पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास एवं समावेशी विकास के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Sheohar, Bihar | Sep 18, 2026
दिनांक-18.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। जिले के ग्रामीण विकास को गति देने, प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने और पंचायती राज व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी (DPRO) की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में जिले के सभी पंचायत सचिवों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों व पंचायत सचिवों को निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए: 1. लंबित विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करना: पंचायतों में संचालित मुख्य विकास कार्यों, विशेषकर गली-नाली पक्कीकरण, नल-जल योजना और पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। सभी लंबित योजनाओं को बिना किसी विलंब के निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया। 2. RTPSकाउंटरों का सुचारू संचालन: ग्रामीणों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंचायत सरकार भवनों में स्थित RTPS काउंटरों को शत-प्रतिशत सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आमजन को जाति, आय, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड मुख्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें पंचायत स्तर पर ही सुविधा मिल सके। 3. जन-शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन: आम जनता द्वारा दिए गए आवेदनों और जन-शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने की हिदायत दी गई। 4. वित्तीय अनुशासन एवं पूर्ण पारदर्शिता: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकारी राशि के उपयोग के दौरान पूरी तरह से वित्तीय नियमों और अनुशासन का पालन करने का निर्देश दिया गया। कार्यों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक के समापन पर डीपीआरओ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या टालमटोल का रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पंचायत सचिव बिना पूर्व सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित पाए जाएंगे या सौंपे गए दायित्वों में हीला-हवाली करेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), डीपीआरसी के तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्मी तथा जिले के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
Sheohar, Bihar | Sep 18, 2026