📊 विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया भाग।
बिहार के विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प’ योजना की राज्यस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने भाग लेते हुए जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास, आधारभूत संरचना एवं जीर्णोद्धार कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी।
📌 औरंगाबाद जिले की प्रमुख उपलब्धियां एक नजर में—
✅ 5,558 योजनाएं पोर्टल पर प्रविष्ट की गई हैं। विशेष उपलब्धि यह है कि तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के स्तर पर एक भी योजना लंबित नहीं है।
🏫 शिक्षा विभाग: विद्यालयों की आधारभूत संरचना एवं मरम्मतीकरण के लिए 2,824 योजनाएं चिन्हित की गईं, जिनमें 2,670 अंतिम योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
🏘️ पंचायती राज विभाग: 688 अंतिम योजनाओं में से 500 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 174 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इनमें गली-नाली, पंचायत सरकार भवन एवं सोलर स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्य शामिल हैं।
👶 समाज कल्याण विभाग (ICDS): आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित 210 अंतिम योजनाओं में से 119 योजनाएं पूर्ण तथा 73 योजनाओं पर कार्य जारी है।
🏥 स्वास्थ्य विभाग: अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के उन्नयन एवं मरम्मतीकरण से संबंधित 231 अंतिम योजनाओं में से 152 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा 78 पर कार्य जारी है।
💧 लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED):
• CGRC के माध्यम से प्राप्त 1,340 शिकायतों में से 1,265 का निवारण किया जा चुका है।
• छूटे हुए टोलों में जलापूर्ति के लिए 1,455 टोलों के लक्ष्य के विरुद्ध 1,343 में कार्य प्रारंभ किया गया है तथा 1,117 टोले पूर्ण किए जा चुके हैं।
• 1,05,247 लक्षित घरों के विरुद्ध 90,767 घरों तक नल का जल पहुंचाया जा चुका है।
🌿 ग्रामीण विकास विभाग: ग्रामीण स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना से संबंधित 403 अंतिम योजनाओं में से 264 पर कार्य जारी है तथा 23 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
🏙️ नगर विकास विभाग: 111 अंतिम योजनाओं में से 65 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा 46 पर कार्य जारी है।
इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
🎯 समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, योजनाओं की वास्तविक प्रगति के अनुरूप पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन प्रतिवेदन दर्ज किया जाए, ताकि विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, सिविल सर्जन, औरंगाबाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
औरंगाबाद जिला प्रशासन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #SewaSankalp #Kayakalp #DevelopmentWorks #GoodGovernance #AurangabadBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar
4 views | Aurangabad, Bihar | Nov 24, 2026