हसपुरा: सोनहथु पंचायत में पीएम आवास की सूची में गड़बड़ी को लेकर मुखिया ने डीएम को पत्र दिया, ग्रामीणों ने जोड़ने की की मांग
हसपुरा प्रखंड के सोनहथु पंचायत में पीएम आवास की सर्वेक्षित सूची में गड़बड़ी को लेकर मुखिया पूनम देवी ने औरंगाबाद डीएम को पत्र दिया है। इसकी जानकारी मुखिया ने गुरुवार को दी। बताया जाता है कि सैकड़ों लोगों का नाम सर्वेक्षित सूची से गायब है।