कालीबंगा की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती उषा ने विधि-विधान से संभाला कार्यभार; सड़क, पेयजल व स्वच्छता सहित समग्र विकास का लिया संकल्प
#lbbhakhar #pilibanga #Lalbahadurbhakhar #पीलीबंगा_हनुमानगढ़
पीलीबंगा (हनुमानगढ़) | संवाददाता: लालबहादुर भाखर
पंचायत समिति पीलीबंगा की ऐतिहासिक ग्राम पंचायत कालीबंगा में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती उषा (धर्मपत्नी जसवंत सिंह) ने पूरे विधि-विधान के साथ अपना पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही सरपंच महोदया ने ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए गांव की प्रमुख गलियों में पक्की व इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण, जल निकासी के लिए पक्की नालियों की व्यवस्था, हर घर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, मुख्य मार्गों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट, नियमित सफाई प्रबंधन तथा राजकीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण सहित केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती उषा ने समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए सभी वर्गों से सकारात्मक सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) मनप्रीत सिंह एवं समस्त वार्ड पंचों सहित पूर्व सरपंच भगवान सिंह, जंग सिंह, अमीचंद, बजीर सिंह, भागाराम, भूषण गोयल, चेतराम, पंचायत कार्मिक तथा बड़ी संख्या में गांव के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
#Pilibanga #Hanumangarh #Kalibanga #Sarpanch #GramPanchayat #RajasthanNews #RuralDevelopment #पीलीबंगा #हनुमानगढ़ #कालीबंगा #ग्राम_पंचायत #राजस्थान_समाचार