अमरोहा: कल अमरोहा दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसपी ने रूट डायवर्ट किया दी जानकारी
Amroha, Amroha | Apr 18, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अमरोहा पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी कुमार अनुपम सिंह ने बताया कि कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:00 बजे अमरोहा पहुंचेंगे। सुरक्षा को देखते हुए जिले में रूट डायवर्ट किया गया है और भारी वाहनों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है ।