अमरोहा: पुलिस ने 114 शस्त्र लाइसेंस पर की निरस्तीकरण की कार्रवाई, एसपी के आदेश पर जिले में पुलिस ने चलाया अभियान
Amroha, Amroha | Apr 18, 2024 अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले अभियान चलाकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रो से 114 शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। साथ ही शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को भी सौंपी गई है।