अमरोहा: पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट में 24 अपराधियों का किया चालान, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
Amroha, Amroha | Apr 18, 2024 आपको बता दें कि अमरोहा में लोकसभा चुनाव के दौरान अपराध की रोकथाम को लेकर सतर्कता बरत रही जिला पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट में 24 अपराधियों का चालान किया है। जिसमें अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने दस तो नौगांवा सादात कोतवाली पुलिस ने 14 अपराधियों का मिनी गुंडा एक्ट में चालान किया है।