लखीसराय: रसूलपुर गांव में भाजपा मेदनीचौकी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
रविवार के अपराह्न 3 बजे रसूलपुर गांव स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा मेदनीचौकी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व क्षेत्रीय विधायक प्रेमरंजन पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में नवगठित मेदनीचौकी मंडल का कमिटी गठित किया गया. आगामी विधानसभा चुनाव में सूरजगढ़ा में पार्टी का उम्मीदवार दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया.