लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने चार शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग टीम के द्वारा रविवार की संध्या 5:40 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव से रामबली कुमारको 11 लीटर एवं कजरा थाना क्षेत्र के उड़ैन गांव से भोला चौधरी की पत्नी को 2 लीटर एवं इसी स्थान से प्रकाश चौधरी को 47 लीटर एवं नगर थाना क्षेत्र के बेलोरी गांव से 1 लीटर शराब के साथ एक व्यक्तिको गिरफ्तार किया।