लखीसराय: संतर मोहल्ला स्थित भाकपा कार्यालय में महागठबंधन नेताओं की हुई बैठक
रविवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय के संतर मोहल्ला स्थित भाकपा कार्यालय में महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई. जिसमें लखीसराय जिला में शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर लूट-खसोट पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा इसे लेकर 21 अप्रैल 2025 की पूर्वाह्न 11 से लखीसराय विद्यापीठ अंबेडकर चौक से समाहरणालय तक आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन का निर्णय लिया गया.