लखीसराय: पुरानी बाजार चितरंजन रोड लायंस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 277 मरीजों की जाँच हुई
पुरानी बाजार चितरंजन रोड लाइंस क्लब परिसर में रविवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर के आयोजन को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में वृद्ध असहाय महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य संबंधी जांच को लेकर जांच शिविर में पहुंचे। जहां शिविर में 245 उच्च रक्तचाप मधुमेह एवं 32 आंखों से संबंधित मरीजों की जांच की गई।