रेवदर: रेवदर के मंडार नगरपालिका में किसी को नहीं मिला बहुमत, भाजपा-कांग्रेस दोनों दूर, अब निर्दलीयों के समर्थन पर टिकी नजर
Reodar, Sirohi | Sep 16, 2026 रेवदर के मंडार नगर पालिका के 20 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत स्थिति बनाई है। भाजपा ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 6 वार्ड आए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 7 वार्डों में जीत हासिल की।