बांसजोर: बांसजोर में 25 नवंबर को लगेगा जन समस्या निवारण कैंप, बिजली की सभी समस्याओं का होगा समाधान
विद्युत प्रमंडल सिमडेगा द्वारा 18 से 26 नवंबर तक प्रखंड स्तर पर जन समस्या निवारण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर (बुधवार) को बांसजोर पंचायत भवन में कैंप लगेगा। कैंप में नया बिजली कनेक्शन, बिल में सुधार, बिल नहीं मिलना, मोबाइल नंबर अपडेट, ट्रांसफार्मर खराब, लो-वोल्टेज, पोल-तार की समस्या सहित बिजली से जुड़े सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा।