लखीसराय: लखीसराय में रोको ्-टोको अभियान के तहत वाहनों की हुई संघन जांच
शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको टोको अभियान चलाया गया. इसके तहत वाहनों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई.