भीलवाड़ा: बजरी के वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े गैंगवार, कोटड़ी चौराहे पर स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों में तोड़फोड़, लाठी-डंडों से भिड़े
जिले में बजरी के अवैध कारोबार को लेकर चल रहा वर्चस्व का विवाद बुधवार दोपहर खुलेआम सड़क पर आ गया। सदर थाना क्षेत्र के कोटड़ी चौराहे पर देव फर्नीचर के समीप दो गुटों के बीच दिनदहाड़े जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों में तोड़फोड़ कर शीशे फोड़ दिए गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चौराहे पर अफरा-त