ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त कार्रवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल से 41.02 ग्राम अफीम तथा 267 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर टीम ने तलाशी ली और देवीलाल अहीर निवासी नंगाखेड़ा को मौके पर पकड़ा है।