नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक ठकुराइन तालाब और उसके समीप लाखों रुपये की लागत से विकसित किया गया पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। जिस पार्क को बच्चों के खेल-कूद और परिवारों के मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था, वहां अब झाड़ियां उग आई हैं और सांप-बिच्छुओं का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देखरेख के अभाव में पार्क पूरी तरह वीरान हो चुका है।