पंचकूला: सेक्टर-20 में हथौड़े से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सेक्टर-19 से किया गिरफ्तार, हथौड़ा किया बरामद
पंचकूला के सेक्टर 20 में पति-पत्नी के झगड़ा को छुड़वाने के लिए गए व्यक्ति की हथौड़े मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया ।