पंचकूला: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सेक्टर 6 स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने दी श्रद्धांजलि
सेक्टर 6 स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के महानिदेशक ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। मौके पर हरियाणा पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।