पंचकूला: पंचकूला के बरवाला में गैस कटर से एटीएम तोड़ने का किया गया प्रयास, अलार्म बजने पर भागे आरोपी
पंचकूला के बरवाला में चोरों के द्वारा गैस कटर के साथ एटीएम तोड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। एटीएम से पैसे निकालने की नीयत से गैस कटर लेकर पहुंचे आरोपी अलार्म बजने पर मौके से फरार हो गए। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।