पंचकूला: सेक्टर 1 जिला सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में रखा गया 2 मिनट का मौन
उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला सचिवालय के परिसर में प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थी। उपायुक्त ने कहा कि शहीद दिवस हर भारतीय के दिल में एक विशेष महत्व रखता है।